गर्भपात

(Content revised 02/2013)

गर्भपात उस स्थिति को संदर्भित करता है जहाँ प्रारंभिक गर्भावस्था अप्रत्याशित रूप से समाप्त हो जाती है। प्रारंभिक गर्भावस्था में यह एक बहुत ही सामान्य समस्या है। हो सकता है कि कुछ महिलाएँ यह भी नोटिस नहीं करतीं कि वे कभी गर्भवती हुई थीं।

100 गर्भवती महिलाओं में बीस से पच्चीस महिलाएँ अपनी प्रारंभिक गर्भावस्था में योनि से मामूली मात्रा में ख़ून बहना अनुभव कर सकती हैं। उनमें से एक अनुपात का गर्भपात के रूप में निदान किया जाएगा लेकिन बाक़ी संपूर्ण अवधि की ओर अग्रसर हो सकती है।

चिंता न करें, प्रारंभिक गर्भावस्था में योनि से ख़ून बहने का इतिहास, या जिसे हम संकटमय गर्भपात कहते हैं, भ्रूण के विकास और वृद्धि को प्रभावित नहीं करेगा और जन्मजात असामान्यताओं की संभावना नहीं बढ़ेगी।

कोई महिला कैसे जान सकती है कि उसे गर्भपात हुआ है?

  • अधिकांश गर्भपात, गर्भावस्था के 6 से 12 हफ्तों में या पहले होते हैं।
  • कुछ महिलाएँ योनि से कुछ ख़ून बहने का अनुभव कर सकती हैं और पेट में थोड़ा दर्द भी हो सकता है।
  • अन्य महिलाओं में गर्भाशय की सामग्री अनायास निष्कासित की जा सकती है; वे अधिक रक्तस्राव और दर्द का अनुभव कर सकती हैं।
  • ऐसी भी महिलाएँ हैं, जिनमें बिल्कुल ही कोई लक्षण नहीं होते हैं और चेक-अप के दौरान इस स्थिति का पता लगता है।

क्या यह सामान्य है? ऐसा क्यों होता है?

गर्भपात बहुत ही सामान्य स्थिति है।

  • ज़्यादातर गर्भपात तब होता है जब भ्रूण असामान्य हो या गर्भाशय परिवेश भ्रूण के विकास के लिए प्रतिकूल है।
  • कुछ जड़ी-बूटियाँ या दवाएँ गर्भावस्था को प्रभावित कर सकती हैं, लेकिन यह कह पाना मुश्किल है कि क्या गर्भपात सीधे इन दवाओं के कारण होता है, क्योंकि यह बहुत ही सामान्य घटना है। इसलिए यह महत्वपूर्ण है कि महिला जब इस बारे में जान जाए कि वह गर्भवती है तो कोई अनावश्यक दवा या जड़ी बूटी न लें।
  • गर्भपात तैराकी, नृत्य, जिम्नैशियम में व्यायाम या योगाभ्यास करने जैसी शारीरिक गतिविधियों के कारण नहीं होता है।
  • जब तक कि आहार बैक्टीरिया से दूषित न हो, महिलाओं को शायद ही कभी किसी विशिष्ट खाद्य-पदार्थ के सेवन की वजह से गर्भपात होता है।
  • प्यार-दुलार करना और संभोग जैसी सामान्य यौन गतिविधियाँ हानिकारक नहीं हैं और गर्भपात की संभावना को नहीं बढ़ाती हैं।

आवर्तक या बार-बार गर्भपात होना

सामान्यतया, एक बार गर्भपात होने के कारण ज़रूरी नहीं कि महिला को दूसरी बार भी ऐसा ही हो।

  • आवर्तक गर्भपात को लगातार 3 या अधिक बार गर्भधारण की क्षति के रूप में परिभाषित किया गया है।
  • लगभग 100 में 1 महिला को आवर्ती गर्भपात की समस्या होती है।
  • इन महिलाओं के एक भाग में उनकी आवर्तक गर्भावस्था क्षति के लिए कोई स्थाई अंतर्निहित कारण हो सकता है।
  • इन कारणों में से कुछ उपचार के लायक़ होते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए कृपया अपने ऑब्स्टिट्रिशन से परामर्श करें।

(यह पुस्तिका स्वास्थ्य विभाग और अस्पताल प्राधिकरण द्वारा तैयार की गई है)