गर्भावस्था के दौरान स्तन परिवर्तन

गर्भावस्था के दौरान, आपके शरीर के हार्मोन आपके स्तनों को स्तनपान के लिए तैयार कर रहे होते हैं। हो सकता है आप स्तनों, निपल्स और एरियोला की वृद्धि अनुभव करें। हो सकता है स्तन के ऊतक कांख तक बढ़ जाए, और कुछ महिलाओं में कांख के नीचे अतिरिक्त स्तन ऊतक (गौण स्तन ऊतक) हो।

त्वचा के रंगायण को प्रभावित करने वाले हार्मोन के कारण हो सकता है कि आपको निप्पल और एरियोला काले पड़ते दिखे।

आपके स्तनों में रक्त संचय की वृद्धि के कारण आपको अपने स्तनों के पास की नसे भी अधिक प्रत्यक्ष लग सकती हैं।

एरियोला की सतह पर मौजूद छोटी ग्रंथियां, जिन्हें मोंटगोमरी गांठ कहा जाता है, वे उभार बन जाएगें

सुझाव

पूरे गर्भावस्था के दौरान आपके स्तन बढ़ते रहेंगे। इससे असुविधा और कभी-कभी दर्द हो सकता है।

अच्छी नाप वाली ब्रा पहनकर इससे बचा जा सकता है।

आपको हर तिमाही अपने स्तनों के बढ़ाव के माप के अनुसार अपनी ब्रा को बदलने की आवश्यकता हो सकती है।

दूध की नलिकाएं बढ़ रही हैं और खिच रही हैं क्योंकि गर्भावस्था के शुरुआत में दूध से भरती हैं। यह सब आपके स्तनों को अधिक संवेदनशील बनाता है, विशेष रूप से आपके निप्पल को। इससे आपको असुविधा हो सकती है।

कोलोस्ट्रम

आपके स्तनों से कोलोस्ट्रम नामक एक पीले रंग का गाढ़ा पदार्थ रिसना शुरू हो सकता है। यह आपकी गर्भावस्था के 14वे सप्ताह के बाद शुरू हो सकता है।

जो महिलाएं गर्भावस्था में कोलोस्ट्रम स्राव अनुभव नहीं करती हैं, वे फिर भी जन्म के बाद अपने बच्चे के लिए दूध का उत्पादन करती हैं।

आपको चिकित्सकीय देखभाल कब लेनी चाहिए?

यदि आप निम्नलिखित में से कुछ भी देखती हैं, तो चिकित्सकीय सलाह लेना उचित है:

(कृपया FHS वेबसाइट की http://s.fhs.gov.hk/7g38e पर "स्तन जागरूकता" के विवरण देखें)

  • नई गांठें
  • दर्द (खासकर अगर यह एक ही स्थान पर हो या बढ़ता जाए)
  • लालपन
  • त्वचा या निप्पल में परिवर्तन जैसे कि मोटा होना, गढ़ा होना (डिम्पल) या घाव
  • आपके निप्पल से कोई भी रंगीन पदार्थ (कोलोस्ट्रम के अलावा) निकलना
  • कांख में असतत गांठ