प्रागार्तव या माहवारी-पूर्व लक्षण

(Content revised 11/2013)

मैं हर महीने कुछ दिनों में आसानी से क्यों चिढ़ जाती हूँ?

हाँ, मेरे हाथ और पैर अकसर माहवारी से पहले थोड़े सूज जाते हैं!

माहवारी से पहले मुझे अकसर छाती में दर्द और सूजन क्यों महसूस होती है?

माहवारी-पूर्व लक्षण या PMS सामान्य घटना है। स्थानीय सर्वेक्षण दर्शाता है कि हर 10 महिलाओं में 6 से अधिक महिलाएँ माहवारी से पहले PMS के कुछ लक्षणों का अनुभव करती हैं। उनमें से, लगभग 3 से 8 महिलाएँ अपने लक्षणों को गंभीर मानती हैं।

प्रागार्तव या PMS क्या है?

PMS आवधिक शारीरिक असुविधाओं और साथ ही माहवारी से पहले महिलाओं में होने वाले मनोवैज्ञानिक और व्यवहार में बदलाव को संदर्भित करता है। PMS के लक्षण माहवारी से एक-दो सप्ताह पहले देखे जा सकते हैं और माहवारी संबंधी रक्तस्राव की शुरुआत के बाद ये सहज रूप से ग़ायब हो जाते हैं। गंभीर मामलों में, ये रोजमर्रा के कामकाज, दैनिक जीवन और पारस्परिक संबंधों में हस्तक्षेप कर सकते हैं, जो फिर जीवन की गुणवत्ता को प्रभावित करता है।

PMS के क्या लक्षण हैं?

PMS से संबंधित ज़्यादा से ज़्यादा 150 लक्षण हो सकते हैं, और सामान्य लक्षण नीचे सूचीबद्ध हैं:

शारीरिक लक्षण

  • स्तन में सूजन / कोमलता
  • अंगों में सूजन / फूलना
  • वज़न बढ़ना
  • सिरदर्द
  • थकान और दैहिक कमजोरी

मनोवैज्ञानिक और व्यवहार में बदलाव

  • मिजाज़ में बदलाव और चिड़चिड़ापन
  • ध्यान केंद्रित करने में परेशानी
  • विस्मरण या भुलक्कड़पन
  • जल्दबाजी में प्रतिक्रिया/व्यवहार
  • सोने में परेशानी, अनिद्रा या उनींदापन
  • भूख और भोजन की पसंद में बदलाव (ज़्यादा चीनी और उच्च वसा वाले आहार की लालसा)

जहाँ आवश्यक हो, महावारी-पूर्व असुविधा से पीड़ित महिलाओं को डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए और उचित सहायता प्राप्त करनी चाहिए।

PMS किसे होता है?

  • महिलाएँ रजोनिवृत्ति से पहले PMS से प्रभावित हो सकती हैं, और जो 25 और 45 के बीच के आयु वर्ग में हैं, वे विशेष रूप से इसकी चपेट में आ सकती हैं।
  • PMS मामले की पुष्टि के लिए, यह लक्षणों की एक बार की घटना है या एकल चिकित्सा परामर्श पर निर्भर नहीं करता। PMS का क्लिनिक में निदान संपन्न करने से पहले, डॉक्टर को दैनिक लक्षणों और उनकी गंभीरता पर लगातार तीन महीने की अवधि के विस्तृत रिकॉर्ड की आवश्यकता होगी, जिसके बाद संपूर्ण चिकित्सा इतिहास और शरीर की जाँच के आधार पर अन्य शारीरिक या मानसिक रोगों की संभावना का उन्मूलन किया जाएगा। PMS का संदेह होने पर, आपको उचित आकलन और निदान के लिए चिकित्सा पेशेवरों से परामर्श करना होगा ताकि उचित उपचार प्राप्त कर सकें।

PMS क्यों होता है?

शारीरिक कारक

  • हार्मोन असंतुलन
  • स्नायुसंचारी असंतुलन

मनोवैज्ञानिक और सामाजिक कारक

  • रोज़मर्रा के जीवन में तनाव, व्यक्तिगत विशेषताएँ और जीवन के प्रति नज़रिया PMS के प्रासंगिक तत्व हैं।
  • अध्ययनों से पता चलता है कि मानसिक और मनोवैज्ञानिक कारक PMS की गंभीरता के साथ अंतर-संबंधित हैं क्योंकि मानसिक तनाव अंतः स्रावी प्रतिक्रियाओं को प्रभावित कर सकता है।
  • आधुनिक समाज और परिवार में महिलाओं की विभिन्न भूमिकाएँ और साथ ही वे जिस दबाव को झेलती हैं, उनका भी PMS में योगदान होता है। कम तनावपूर्ण ज़िंदगी बिताने वाली और आसानी तथा संतोषजनक ढंग से विभिन्न भूमिकाओं को निभाने वाली महिलाएँ कम बार और कम गंभीर PMS के लक्षणों का अनुभव करती हैं। इसके विपरीत, भूमिकाओं में संघर्ष करने वाली और संबद्ध असंतोष से पीड़ित महिलाओं में PMS के लक्षणों की आवृत्ति और गंभीरता अपेक्षाकृत अधिक होगी।

PMS का इलाज कैसे होता है?

PMS के इलाज में तीन पहलू शामिल हैं:

  1. जीवन शैली में परिवर्तन: आप PMS के लक्षणों को दूर करने के लिए निम्नलिखित तरीके आज़मा सकते हैं।
    • व्यायाम - उपयुक्त एरोबिक व्यायाम, जैसे जॉगिंग, एरोबिक डांस, सीढ़ियाँ चढ़ना और ताई ची; साथ ही, योग और हल्के से खिंचाव वाले व्यायाम, रक्त परिसंचरण, मांसपेशियों को आराम और ख़ुशहाल मन को बढ़ावा देते हैं और इससे PMS के लक्षणों से राहत मिलती है।
    • आहार-
    वर्जित आहार सेवन योग्य आहार
    कैफ़ीनयुक्त पेय पदार्थ, शराब और मादक पेय अनाज युक्त नाश्ता, व्हीट ब्रेड, ओटमील और मकई
    अधिक नमक वाले खाद्य पदार्थ: डिब्बाबंद आहार और सॉस फलियाँ: सोयाबीन और फलियों के अन्य प्रकार
    प्रसंस्कृत चीनी से बने खाद्य-पदार्थ: आइसक्रीम और चॉकलेट सब्जियाँ: पत्तेदार सब्जी और गाजर
    उच्च वसा वाले खाद्य पदार्थ और उच्च वसा वाले डेयरी उत्पाद: मक्खन और पनीर गिरीदार फल और सूखे फल: काजू, मूँगफली और तरबूज के बीज
  2. औषधि-उपयोग: व्यक्तिगत महिलाओं के लिए विशेष रूप से डॉक्टर द्वारा निर्धारित दवाएँ। (वर्तमान में, ऐसी कोई दवा नहीं है जो सभी लक्षणों को दूर कर सकती है।)
  3. मनोवैज्ञानिक उपचार: तनाव से राहत और आराम प्रशिक्षण सहित।