बैक्टीरियल वेजिनोसिस

(प्रकाशित 08/2010)

क्या बैक्टीरियल वेजिनोसिस (बीवी) एक यौन रूप से संचरित संक्रमण है?

  • बैक्टीरियल वेजिनोसिस (योनि में बैक्टीरियल संक्रमण) एक यौन रूप से संचरित संक्रमण नहीं है?
  • यह प्रसव आयु की महिलाओं में सामान्य है और यह तब होता है जब वेजिना में सामान्य स्वस्थ फ्लोरा (बैक्टीरिया) का असंतुलन होता है।
  • किसी भी महिला को बैक्टीरियल वेजिनोसिस (योनि में बैक्टीरियल संक्रमण) हो सकता है यदि आप: इंट्रायूटेरिन कोंट्रासेप्टिव डिवाइस का इस्तेमाल करती हैं, आप डाउच करती हैं और आप एक नए पार्टनर के साथ या कई सेक्स पार्टनर के साथ संभोग करती हैं।

क्या बैक्टीरियल वेजिनोसिस (योनि में बैक्टीरियल संक्रमण) के लिए उपचार आवश्यक है?

  • अधिकांश महिलाओं में कोई भी लक्षण नहीं होता है, इसलिए उपचार आवश्यक नहीं है।
  • बहुत ही कम महिलाओं में वैजिनाइटिस के लक्षण का पता चलता है जैसे कि असामान्य योनि स्राव और वेजिना के आसपास के स्थान में खुजली। इन लक्षणों वाली महिलाओं के लिए उपचार अनुशंसित है। आवश्यकता पड़ने पर, आप बैक्टीरियल वेजिनोसिस के प्रबंधन के लिए जनरल आउटपेशेंट क्लिनिक या निजी डॉक्टर से मेडिकल सलाह ले सकती हैं।
  • अन्य बातें:
    • बैक्टीरियल वेजिनोसिस से पोस्ट-ऑपरेटिव संक्रमण का जोखिम बढ़ता है, जैसे कि पेल्विक इंफेक्टियस रोग जो जिनेकोलोजिकल प्रक्रिया का पालन करते हैं (इंट्रायूटेरिन-डिवाइस को लगाना, गर्भावस्था की समाप्ति और हिस्टेरेक्टोमी सहित) और इस कारण से, बीवी की लक्षण वाली महिलाओं का उपचार इस प्रक्रिया से पहले किया जाना चाहिए।
    • यदि आप गर्भवती हैं, आपको लक्षण का पता चले या न चले, फिर भी आपको अपने डॉक्टर को सूचित करना चाहिए जिससे उपयुक्त प्रबंधन दिया जा सके।

क्या बैक्टीरियल वेजिनोसिस उपचार के बाद भी हो सकता है?

  • लक्षण उपचार के बाद भी दिख सकते हैं।